वायरल न्यूज़

Video: क्या अब जूस बेचने लगे हैं हृतिक रोशन! वायरल वीडियो देखकर खुली की खुली रह जाएगी आंखें

Viral Video: वीडियो में दिख रहा शख्स हूबहू हृतिक रोशन की तरह नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपने हाथों में मैंगो शेक का गिलास पकड़ा हुआ है।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आपको एक शख्स जूस बेचता नजर आ रहा है। जैसे ही आप शख्स को देखेंगे, वैसे ही आपके दिमाग में बॉलीवुड के एक बड़े स्टार का चेहरा सामने आ जाएगा। आपको लगेगा कि बॉलीवुड एक्टर हृतिक रोशन जूस बेच रहे हैं। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो देखकर होंगे हैरान

दरअसल, वीडियो में दिख रहा शख्स हूबहू हृतिक रोशन की तरह नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपने हाथों में मैंगो शेक का गिलास पकड़ा हुआ है। वह जिस दुकान में जूस बेच रहा है, वहां आपको काफी भीड़ नजर आ रही होगी। हर कोई इस शख्स से जूस लेने को उतावला नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के bramha_juice_tasgaon अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह AI की मदद से एडिट किया गया है। फिलहाल, इस वीडियो की सच्चाई पता नहीं चल पाई है। वीडियो महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक कस्बे तासगांव का बताया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article