वायरल न्यूज़

अजब: दूल्हे ने रॉकेट से की दुल्हन की विदाई, लेकर उड़ चला आसमान में, Video देख पकड़ लेंगे माथा

Viral Video: वीडियो को देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि यह क्या हो रहा है? वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई किसी कार या गाड़ी से नहीं बल्कि एक रॉकेट से करता है।

Image

दुल्हन की रॉकेट से विदाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आपने नहीं देखी होगी ऐसी वीडियो एडिटिंग
  • दुल्हन की रॉकेट से विदाई करता है दूल्हा
  • वीडियो देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

Viral Video: भारत में शादियां बेहद खास होती हैं। शादी के बाद दुल्हन की विदाई होती है और दूल्हा उसे लेकर अपने साथ जाता है। ज्यादातर दूल्हे अपनी दुल्हन को गाड़ी से लेकर जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपने दुल्हन की विदाई के अनेकों वीडियो देखे होंगे। इसमें से कुछ वीडियो बड़े ही अनोखे होते हैं। कई वीडियो इतने इमोशनल होते हैं, जो यूजर्स को रोने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई का वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

दुल्हन की विदाई का यह वीडियो देखकर आप पहले तो अपना माथा पकड़ेंगे। इसके बाद आप ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। दुल्हन की ऐसी विदाई इससे पहले आपने कभी नहीं देखी होगी। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि यह क्या हो रहा है? वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई किसी कार या गाड़ी से नहीं बल्कि एक रॉकेट से करता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको किसी गांव में एक दुल्हन की विदाई देखने को मिल रही है। इस दौरान दुल्हन का परिवार रोता-बिलखता दिख रहा है। इसके बाद जैसे ही दुल्हन की विदाई होती है, दूल्हा अपनी दुल्हन को एक रॉकेट पर बिठाकर उड़ जाता है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स रॉकेट में आग लगाता है और रॉकेट आसमान में उड़ान भर देती है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन हवा में टाटा-बाय-बाय करते दिखाई देते हैं। बता दें कि यह वीडियो एडिटिंग का कमाल है। जिसे देखकर लोग मजे ले रहे हैं। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Masterji_UPWale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article