वायरल न्यूज़

Video: कॉलेज क्रश के साथ डांस कर रहा था छात्र, तभी बजने लगा रक्षाबंधन का गाना, भरी क्लास में हो गया मोये-मोये

Viral Video: लड़का अपनी एक सीनियर लड़की का हाथ पकड़ कर डांस कर रहा होता है। इस दौरान अचानक से 'ये राखी बंधन है ऐसा' गाना बजने लगता है। गाने को सुनते ही लड़का अपना हाथ झटककर भाग खड़ा होता है।

Image

कॉलेज डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
  • कॉलेज इवेंट का मजेदार वीडियो
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Viral Video: कॉलेज की लाइफ बहुत ही जबरदस्त होती है। स्कूल के दिनों की यादें इंसान उम्र भर नहीं भूलता है। स्कूल-कॉलेज का दौर हर इंसान की जिंदगी में आता है और सुनहरी यादें देकर जाता है। हर कोई अपने कॉलेज लाइफ में खुलकर एंजॉय करता है। कॉलेज में सबसे खास मौका होता है किसी इवेंट का। इस दौरान छात्र-छात्रा जमकर एंजॉय करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

वीडियो देखकर जोर-जोर से लगाएंगे ठहाके

यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का एक लड़की का हाथ पकड़कर कॉलेज इवेंट में डांस कर रहा होता है। हालांकि, अगले ही पल कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद लड़का उस लड़की से हाथ छुड़ाकर उल्टे पांव भाग खड़ा होता है। इस वीडियो की सारी सच्चाई जानकर आप भी अपना पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। सबसे पहले आप इस वीडियो को देखिए-

बता दें कि इवेंट में कॉलेज का एक लड़का अपनी एक सीनियर लड़की का हाथ पकड़ कर डांस कर रहा होता है। इस दौरान अचानक से 'ये राखी बंधन है ऐसा' गाना बजने लगता है। इस गाने को सुनते ही लड़का अपना हाथ लड़की के हाथ से झटककर भाग खड़ा होता है। इसके बाद क्लास में मौजूद लोग जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। एक तरह से उस लड़के का भरी क्लास में मोये-मोये हो जाता है। वीडियो @_leo.sr._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article