Groom And His Bhabhi Dance: शादी में डांस ना हो तो मजा नहीं आता। लेकिन सभी के डांस एक तरफ साइड हो जाते हैं जब देवर की शादी में उसकी भाभी का डांस सामने आता है। जी हां, भाभी लोगों की अलग ही खुशी नजर आती है। देवर की शादी में उनके एनर्जी देखने लायक होती है। हो भी क्यूं ना, अब उनसे भी छोटा घर में कोई आने वाला होता है ना।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे की भाभी कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 'लो चली मैं' गाने पर डांस किया है। इस दौरान दूल्हा भी अपनी भाभी के साथ डांस करने लगता है। ऐसे में देवर भाभी की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं।
दूल्हे और उसकी भाभी का कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि देवर की शादी में भाभी की खुशी दिख रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पहली बार किसी ने ब्यूटीफुल परफॉर्मेंस दी है। बता दें, इस वीडियो को 'ysdcweddingchoreography' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 8.68 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।
