वायरल न्यूज़

Groom Dance: दुल्हन को देख दूल्हे ने किया ताबड़तोड़ डांस, यूजर्स बोले - लगता है भाई को उसकी क्रश मिल गई

इंस्टाग्राम पर दूल्हे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दुल्हन को देखकर डांस करने लगता है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाई की खुशी तो देखो, एकदम सातवें आसमान पर है।

Image

दूल्हे ने स्टेज पर डांस से मचाया धमाल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन को देख दूल्हे ने किया डांस
  • ताबड़तोड़ डांस से कर दिया हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bride Groom Dance Video: इंस्टाग्राम हो या फेसबुक.. हर सोशल प्लेटफॉर्म पर आपको डांस के कई सारे वीडियो मिल जाएंगे। इनमें कुछ स्टंट वाले डांस होते हैं तो कुछ भाभी के दीवानों के लिए गर्दा डांस। काफी बार दुल्हन के भी डांस होते रहते हैं लेकिन इस बार हम आपके दूल्हे का डांस लेकर आए हैं, जो कमाल का है। ये वीडियो देखने के बाद आप अपनी निगाह हटा नहीं पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन को देखते दूल्हा उसे लेने के लिए स्टेज से नीचे उतरता है लेकिन तभी वह डांस करने लगता है। दुल्हन के सामने उसका ताबड़तोड़ डांस एकदम गजब का है, जिसे देख आपको भी अपनी या अपने दोस्त की शादी याद आ जाएगी। वीडियो में दूल्हे ने 'सपने में मिलती है' गाने का गर्दा डांस किया है, जो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

दूल्हे ने स्टेज पर डांस से मचाया धमाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे दूल्हे के इस डांस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई को उसकी क्रश मिल गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई की खुशी तो देखो। बता दें, इस वीडियो को 'anita_suresh_sharma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 37 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article