वायरल न्यूज़

Video: झरने में मस्ती कर रही थीं लड़कियां, तभी नीचे से निकल गया दुनिया का सबसे खूंखार जीव, कांप उठी आत्मा

Viral Video: अचानक लड़की को अपने नीचे कुछ महसूस होता है। इसके बाद लड़की थोड़ा उठती है, तभी अचानक जो नजर आता है। उसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • अचानक लड़की के नीचे आ गया जीव
  • दुनिया का सबसे खूंखार जीव देख उड़े होश

Viral Video: बारिश के मौसम में लोग पहाड़ों और झरनों की तरफ घूमने जाने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान लोगों को सेफ रहने की सलाह भी दी जाती है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग झरने के पास मस्ती कर रहे थे। इस बीच वहां पर दुनिया का सबसे खूंखार जीव आ जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जीव एक लड़की के नीचे आ जाता है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां झरने के पास मस्ती करने पहुंची हुई थीं। इमसें से एक लड़की बिकिनी पहनकर झरने से बह रहे पानी के पास बैठी हुई थी। लड़की के बगल में एक और लड़की भी बैठी दिखाई दे रही है। वहीं लड़की के पास उसका पालतू कुत्ता भी झरने के मजे लेता दिख रहा है। इस बीच अचानक लड़की को अपने नीचे कुछ महसूस होता है। इसके बाद लड़की थोड़ा उठती है, तभी अचानक जो नजर आता है। उसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए। देखें वीडियो-

लड़की जैसे ही थोड़ा सा ऊपर उठती है, उसे एक सांप नजर आता है। अपने नीचे सांप देखकर लड़की के होश उड़ जाते हैं। जैसे ही वह सांप देखती है, उसकी आत्मा कांप जाती है। हालांकि, गनीमत यह रही कि सांप पानी के साथ ही झटके में नीचे बह जाता है। इस दौरान कुत्ता सांप के पीछे जाना चाह रहा होता है, लेकिन लड़की अपने पालतू कुत्ते का पूंछ पकड़कर उसे बचा लेती है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो को jctaxidebicho नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article