वायरल न्यूज़

अजब: पत्नी पर हुआ शक तो पति ने ड्रोन से की निगरानी, दूर पहाड़ी पर गैर मर्द के साथ ऐसा करती दिखी बीवी, उड़ गए होश

Ajab Gajab News: पति ने अपनी पत्नी की निगरानी के लिए उसके पीछे ड्रोन छोड़ दिया। इसके बाद पति को ड्रोन कैमरे में अपनी पत्नी की वह करतूत दिखाई दे गई, जिसने पति के होश उड़ा दिए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीठ पीछे पति को धोखा दे रही थी पत्नी
  • ड्रोन कैमरे से पति ने की पत्नी की निगरानी
  • कैमरे में जो दिखा पति के उड़ गए होश

Ajab Gajab News: कहते हैं कि शादी का रिश्ता प्यार और भरोसे से चलता है। हालांकि, कुछ रिश्ते में भरोसे टूटने लगते हैं और फिर रिश्ता बर्बाद होता चला जाता है। चीन के रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस शख्स को हमेशा से शक था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है और उसके पीठ पीछे कुछ ऐसा काम करती है, जो उसका दिल तोड़ने वाला है। हालांकि, इस चीज को प्रूव करने के लिए पति के पास कोई सबूत नहीं थे। इसके बाद पति ने सबूत इकट्ठा करने की तरकीब लगाई।

पत्नी की बेवफाई का पता लगाने के लिए निकाली तरकीब

पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। पति ने अपनी पत्नी की निगरानी के लिए उसके पीछे ड्रोन छोड़ दिया। इसके बाद पति को ड्रोन कैमरे में अपनी पत्नी की वह करतूत दिखाई दे गई, जिसने पति के होश उड़ा दिए। चीन के मध्य हुबेई प्रांत के शियान के 33 वर्षीय जिंग पिछले एक साल से अपनी पत्नी के रूखे बर्ताव से हैरान थे। इससे पहले उनकी पत्नी कभी भी उन्हें अनदेखा नहीं करती थी। अब वह कई बार अकेले बाहर चली जाती थी और बहाना बनाती थी कि वह अपने माता-पिता से मिलने जा रही है।

अपने बॉस के साथ चल रहा था पत्नी का अफेयर

इसके बाद जिंग ने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के बारे में सोचा। इसके लिए उन्होंने एक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। ड्रोन कैमरे में उन्हें नजर आया कि उनकी पत्नी कार में बैठकर दूर पहाड़ों पर गई है। वहां वह एक गैर मर्द की बांहों में बांहें डाल एक पुराने मिट्टी के घर में जाती है। आधे घंटे बाद वह घर से बाहर निकलती है और वापस आ जाती है। यह नजारा देखकर जिंग के होस उड़ गए। अब वह इन सबूतों के जरिए अपनी पत्नी से तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस गैर मर्द के साथ उनकी पत्नी घर के अंदर जाती है, वह उनकी पत्नी का बॉस था। जिसके साथ जिंग की पत्नी का अफेयर चल रहा था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article