वायरल न्यूज़

Video: स्कूल फेस्ट में लड़कियों ने फिल्मी गाने पर शुरू किया डांस, फिर भड़के प्रिंसिपल ने जो किया, छिड़ गई नई बहस

Viral Video: आप देख सकते हैं कि स्कूली लड़कियां शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के गाने ‘साड़ी के फॉल सा…’ पर डांस करना शुरू करती हैं। लड़कियां एक-दो स्टेप ही डांस कर पाती हैं, तभी वहां पर प्रिंसिपल साहब पहुंच जाते हैं।

Image

लड़कियों के डांस पर भड़के प्रिंसिपल साहब (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
  • स्कूल में डांस कर रही थीं लड़कियां
  • भड़के प्रिंसिपल साहब ने किया ऐसा

Viral Video: आजकल स्कूलों में तरह-तरह के फेस्ट आयोजित किए जाते हैं। जिसमें छात्र-छात्राएं जमकर एंजॉय करते हैं। स्कूल फेस्ट के दिन कुछ छात्र-छात्राएं स्टेज परफॉर्मेंस भी देते हैं। इस दौरान डांस का कार्यक्रम भी होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ छात्राएं स्कूल फेस्ट के दौरान फिल्मी गाने पर डांस करने जा रही होती हैं, इससे उनके प्रिंसिपल भड़क जाते हैं। इसके बाद जो होता है, उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी है।

वीडियो ने छेड़ दी नई बहस

वायरल में आप देख सकते हैं कि स्कूली लड़कियां शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के गाने ‘साड़ी के फॉल सा…’ पर डांस करना शुरू करती हैं। लड़कियां एक-दो स्टेप ही डांस कर पाती हैं, तभी वहां पर प्रिंसिपल साहब पहुंच जाते हैं। इसके बाद प्रिंसिपल साहब लड़कियों पर भड़क जाते हैं और डांस रोकने को कहते हैं। आप देख सकते हैं कि प्रिंसिपल साहब के डर से लड़कियां डांस रोक देती हैं और फिर प्रिंसिपल साहब उन लड़कियों को स्टेज से जाने को कह देते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिंसिपल साहब लड़कियों से कहते हैं कि ‘गाना बंद करो और भागो यहां से।’ इसके बाद लड़कियां वहां से चलती बनती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि प्रिंसिपल साहब ने ऐसा करके ठीक किया। वहीं कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि कभी-कभी तो लड़कियों को आजादी से कुछ करने का मौका मिलता है, इसमें भी प्रिंसिपल साहब ने रोक लगा दी। वीडियो को vishal_kumar2k5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article