वायरल न्यूज़

Video: कॉलेज फेस्ट में डांस करते-करते लड़की ने उतार दी शर्ट, सोशल मीडिया पर शुरू हो गई नई बहस

Girl Dance in College Fest Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज फेस्ट के दौरान लड़की जब डांस करने पहुंचती है तो सबसे पहले वह अपना शर्ट उतारकर नीचे फेंक देती है।

Image

कॉलेज फेस्ट का डांस (इंस्टाग्राम)

Girl Dance in College Fest Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों आपको कॉलेज फेस्ट के कई सारे वीडियो देखने को मिलेंगे। कॉलेज फेस्ट के दौरान अब डांस का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कॉलेज फेस्ट के दौरान भोजपुरी गाने पर लड़कियां साड़ी पहनकर जबरदस्त डांस करती नजर आती हैं। इसी क्रम में कॉलेज फेस्ट के दौरान एक लड़की का डांस सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉलेज फेस्ट का वीडियो देख मच गया हंगामा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कॉलेज फेस्ट के दौरान स्टेज पर चढ़कर डांस करने पहुंचती है। हालांकि, इस दौरान वह कुछ ऐसा कर जाती है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लड़की को आड़े हाथों लेते हुए कह रहे हैं कि कॉलेज फेस्ट के दौरान ऐसी चीजें समाज के लिए सही नहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज फेस्ट के दौरान लड़की जब डांस करने पहुंचती है तो सबसे पहले वह अपना शर्ट उतारकर नीचे फेंक देती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शर्ट उतारने के बाद लड़की जमकर डांस करती है। इस दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राएं लड़की का डांस खूब एंजॉय करते हैं। दूसरी तरफ लड़की भी सबको एंटरटेन करने का कोई मौका नहींं छोड़ती है और खूब ठुमके लगाती है। डांस के दौरान लड़की अपना पूरा जोश झोंकती नजर आ रही है। हालांकि, लड़की का ऐसे डांस करना कुछ लोगों को रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह से लड़की को निशाने पर ले रहे हैं। एक यूजर ने डांस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये कॉलेज है या नचनियों का अड्डा'। वहीं कुछ अन्य यूजर्स को लड़की का डांस पसंद आ रहा है। इस डांस वीडियो को VGU_University_activities नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article