Viral Video: भारत में इन दिनों युवाओं पर रील्स बनाने का क्रेज इस हद तक सवार है कि वह अपनी जान की परवाह भी नहीं करते। रील्स बनाने के चक्कर में कई बार युवा हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें कोई लड़का या लड़की रील्स बनाते समय मौत के मुंह में समां गया। इसके बाद भी रील्स बनाने का क्रेज कम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है।
बीच सड़क पर रील्स बनाती नजर आई लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सुनसान रात में अपनी गाड़ी से उतरकर बीच सड़क पर रील्स बनाने लगती है। वीडियो में आप बैकग्राउंड में 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना बजता सुन सकते हैं। इसी गाने पर लड़की आधी रात को गाड़ी से उतर रील्स बनाती नजर आती है। आप लड़की को कार के आगे डांस करते देख सकते हैं। इस दौरान गाड़ी में बैठा कोई शख्स लड़की का वीडियो बना रहा था। आप देख सकते हैं कि लड़की पीले रंग की ड्रेस में बीच गाड़ी की रोशनी में नाच रही है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जिस तरह कार से बाहर निकल कर आधी रात में सुनसान सड़क पर डांस कर रही है, उसे देखकर कोई भी राह चलता आदमी डर सकता है। इसके अलावा लड़की के साथ भी किसी तरह का हादसा हो सकता है। हालांकि, लड़की को किसी चीज की परवाह नहीं है। लड़की को बस फेमस होना है और वह बिना कुछ सोचे-समझे बस रील्स बनाती दिख रही है। वीडियो एक्स पर @Sarvagy_ नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
