वायरल न्यूज़

Video: जिम में साड़ी पहनकर पहुंच गईं देसी भाभी, फिर ऐसे किया वर्कआउट देखकर बाकी लोगों के छूट गए पसीने

Desi Bhabhi Gym in Saree: वीडियो में एक देसी भाभी साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर आप एक बार के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

देसी भाभी ने किया जिम (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी में देसी भाभी ने किया जिम
  • वीडियो देखकर छूट जाएंगे पसीने
  • शायद ही देखा होगा ऐसा वीडियो

Desi Bhabhi Gym in Saree: हम सभी जानते हैं कि जिम में वर्कआउट करने से सेहत अच्छी रहती है। हालांकि, ज्यादातर लोग आलस की वजह से जिम जाने से घबराते हैं। इस कारण वह अनहेल्दी हो जाते हैं। जिम जाने वाले लोग विशेष तरह के परिधान पहनकर ही जिम जाते हैं, जो वर्कआउट करने में कंफर्टेबल हो। इसमें लोअर, टीशर्ट सबसे अहम होता है। दरअसल, लोअर-टीशर्ट में बड़ी आसानी से और कंफर्ट तरीके से जिम हो जाता है। शायद ही आपने किसी को ट्रेडिशनल ड्रेस में जिम करते देखा होगा।

वीडियो देखकर खुला रह जाएगा आपका मुंह

क्या आपने कभी किसी भारतीय मर्द को लुंगी-कुर्ते या धोती-कुर्ते में जिम करते हुए देखा है? इसी तरह आपने कभी किसी महिला को साड़ी पहनकर जिम करते हुए नहीं देखा होगा। दूसरी तरफ एक देसी भाभी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक देसी भाभी साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर आप एक बार के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आप सोचेंगे कि कैसे साड़ी में कोई वर्कआउट कर सकता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीले रंग की साड़ी पहनकर एक देसी भाभी जिम में वर्कआउट करने पहुंची हैं। आप देख सकते हैं कि वह जिम में बहुत ही अनोखे तरीके से वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान देसी भाभी अदाएं भी दिखा रही हैं, साथ ही साथ वह एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। वह जिस तरह अदाएं दिखाकर जिम में वर्कआउट कर रही हैं। उसे देखकर वहां मौजूद लोगों के पसीने छूट गए होंगे। वीडियो को apki_supriya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article