वायरल न्यूज़

Angry Dulhan Video: देवरों ने शादी में दिया ऐसा शर्मनाक गिफ्ट, नई नवेली भाभी ने गुस्से में फेंक दिया नीचे

Angry Dulhan Video: शादी में आए दूल्हे के एक दोस्त ने दुल्हन को जो गिफ्ट दिया। उसे देखकर नई नवेली दुल्हन भड़क जाती है। दुल्हन सबके सामने ही उस गिफ्ट को जमीन पर फेंक देती है।

Image

गुस्साई दुल्हन (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • दुल्हन का गुस्सा देखकर रह जाएंगे हैरान
  • देवर के गिफ्ट से भड़क जाती है दुल्हन

Angry Dulhan Video: शादियों में दूल्हा और दुल्हन को गिफ्ट देने का प्रचलन काफी पुराना है। शादी में दुल्हन के मां-बाप दहेज में महंगी-महंगी चीजें देते हैं। वहीं शादी में आए दूल्हा-दुल्हन के दोस्त भी तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं। कई दोस्त तो ऐसे गिफ्ट देते हैं, जो बहुत ही मजेदार होते हैं। कुछ गिफ्ट को देखकर दूल्हा-दुल्हन हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त अपनी नई-नवेली भाभी को बहुत ही अजीब गिफ्ट देते हैं।

गिफ्ट देखते ही चढ़ गया दुल्हन का पारा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शादी में आए दूल्हे के एक दोस्त ने दुल्हन को जो गिफ्ट दिया। उसे देखकर नई नवेली दुल्हन भड़क जाती है। यह गिफ्ट ऐसा होता है, जिसे देखकर दुल्हन का पारा चढ़ जाता है। इसके बाद दुल्हन सबके सामने ही उस गिफ्ट को जमीन पर फेंक देती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि दोस्त ने दुल्हन को बहुत ही 'शर्मनाक' गिफ्ट दिया। आप भी देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दुल्हन जैसे ही गिफ्ट खोलती है, वैसे ही उसका पारा चढ़ जाता है। इस गिफ्ट को देख दुल्हन के चेहरे के भाव-भंगिमा बदल जाती है। इसके बाद वह गिफ्ट को जमीन पर पटक देती है। आप दुल्हन के चेहरे पर गुस्से के भाव आसानी से देख सकते हैं। हालांकि, दूल्हा अपने दोस्तों द्वारा दिए गए गिफ्ट को देख मंद-मंद मुस्काता रहता है। आपको बता दें कि दूल्हे का दोस्त बच्चे को दूध पिलाने वाली बोतल गिफ्ट में देता है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे 'शर्मनाक' गिफ्ट बता रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article