वायरल न्यूज़

Video: रोड पर उल्टा होकर चलती रही कार, देखने वालों के उड़ गए होश, लोग बोले- ये है असली चमत्कार

Today Trending Video: एक्सीडेंट के बाद जैसे कार पलट जाती है, वैसे ही यह कार सड़क पर फर्राटा भरती नजर आ रही है। कार का वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

Image

उल्टा चलती दिखी कार (इंस्टाग्राम)

Today Trending Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है। हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक चलती कार का वीडियो सामने आया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों को यह कार उल्टा होकर चलती दिखाई दे रही है। यानि एक्सीडेंट के बाद जैसे कार पलट जाती है, वैसे ही यह कार सड़क पर फर्राटा भरती नजर आ रही है। कार का वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बिजी रोड पर एक कार जा रही है। इस कार को एक शख्स ड्राइव कर रहा है। वहीं ड्राइवर के बगल में एक महिला बैठी दिख रही है। महिला अपना फोन निकालकर सेल्फी लेती दिख रही है। इस बीच एक राह चलता शख्स कार को देखकर हैरान होता नजर आ रहा है। वह कार के पास पहुंचकर उसका वीडियो बनाता है। आप देख सकते हैं कि कार के चारों पहिए उल्टे हुए हैं। हालांकि, कार फुल स्पीड में चलती दिख रही है। देखें वीडियो-

कार जिस तरह से चल रही है, उसे देखकर थोड़ा कंफ्यूजन हो रहा है। अब हम आपको कार की सच्चाई बताते हैं। दरअसल, कार को ऐसा डिजाइन किया गया है कि वह उल्टी चलती नजर आए। कार की बॉडी के ऊपर जो चार पहिए दिख रहे हैं। कार के नीचे भी ऐसे ही चार पहिए लगे हुए हैं, जिन पर कार फर्राटा भर रही है। बस कार की बॉडी को ऐसा डिजाइन कर दिया गया है, जिससे लगे कि कार उल्टी चल रही है। वीडियो को car_repair_usa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article