Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स न जाने कहां से नदी में बहता हुआ आता है और समुद्र में समा जाता है। इस दौरान वहां मौजूद लड़की हाथ पर हाथ धरे देखती रह जाती है। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स को समझ नहीं आता है कि वीडियो में क्या हो रहा है।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी नदी में एक शख्स बहता हुआ आ रहा है। वह जिस तरह आराम से लेटा दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है कि वह जानबूझकर नदी में बह रहा है। हालांकि, इसके बाद जो होता है। शायद ही शख्स ने वैसा सोचा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स नदी की तेज धार में बहते-बहते सीधे समुद्र में चला जाता है। जैसे ही युवक नदी से समुद्र में पहुंचता है, वह न जाने कहां गायब हो जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि वहां एक-दो लड़कियां और खड़ी होती हैं और वह शख्स को नदी से बहते हुए समुद्र में जाते देखती रहती हैं। हालांकि, उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी कि शख्स समुद्र में समा जाएगा। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया कि आगे क्या हुआ। वीडियो देखकर यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह कहां का है और इसे कब शूट किया गया है। वीडियो को travelsays नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
