Viral Video: भारतीय सेना सिर्फ सरहदों की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि जब भी किसी बेजुबान पर मुसीबत आती है, तो 'देवदूत' बनकर सामने खड़ी हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें भर आएंगी और सेना के प्रति सम्मान और बढ़ जाएगा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर की बेहद खूबसूरत और संवेदनशील गुरेज घाटी में एक हिमालयी भूरा भालू टकते हुए इंसानी कचरे के पास पहुंच गया। खाने की तलाश में भालू ने टिन के एक डिब्बे में अपना मुंह डाल तो दिया, लेकिन डिब्बा उसके मुंह में बुरी तरह फंस गया। मुंह बंद होने के कारण भालू न तो कुछ खा पा रहा था और न ही पानी पी पा रहा था। वह दर्द और छटपटाहट में इधर-उधर भाग रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तुरंत सेना और प्रशासन को सूचित किया।
भालू की जान बचाना इतना आसान नहीं था। एक तो वह जंगली और आक्रामक जीव था, ऊपर से दर्द की वजह से काफी उग्र हो चुका था। भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने वन्यजीव विभाग की टीम के साथ मिलकर हाथ मिलाया। इसके बाद 4 दिनों तक भालू की तलाश की गई। म ने समझदारी और धैर्य का परिचय देते हुए भालू को पहले शांत या और फिर बड़ी ही सावधानी से उसके मुंह में फंसा तीखा टिन का डिब्बा बाहर निकाला। जैसे ही डिब्बा बाहर निकला, टीम के सदस्यों और जवानों ने राहत की सांस ली। 4 दिनों से भूख-प्यास से तड़प रहे बेजुबान को आखिरकार इस दर्दनाक कैद से मुक्ति मिली। देखें वीडियो...
जवानों ने भालू को दी नई जिंदगी
वहीं, रेस्क्यू के तुरंत बाद वन्यजीव विभाग की मेडिकल टीम ने भालू का प्राथमिक इलाज किया ताकि मुंह पर आई चोटों को ठीक किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, भालू को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया है। जैसे ही वह पूरी तरह से स्वस्थ और फिट महसूस करेगा, उसे वापस गुरेज घाटी के जंगलों यानी उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जवानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
