देश

Air India AI2379: गांजा टेस्ट पॉजिटिव वाले पायलट की पहली तस्वीर आई सामने, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में मचा था हड़कंप

Air India की Phuket-Delhi फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। 4 अगस्त को फ्लाइट के दौरान तेज टर्बुलेंस के बाद विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था, जिसमें 17 लोग घायल हुए थे। इसी बीच गांजा पीकर फुकेट-दिल्ली फ्लाइट चलाने वाले पायलट की पहली तस्वीर सामने आई है।

Image

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का Marijuana Test पॉजिटिव, 300 फीट नीचे गिरा था विमान।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Air India AI 2379 Turbulence Scare: गांजा पीकर फुकेट-दिल्ली फ्लाइट चलाने वाले पायलट की पहली तस्वीर सामने आई है। एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

बता दें कि 4 अगस्त को फ्लाइट में टर्बुलेंस का मामला सामने आया था। उस दिन फ्लाइट अचानक 300 फीटे नीचे आ गई थी. इस टर्बुलेंस के कारण 17 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद . पायलट के ड्रग टेस्ट में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई।

हवा में तैरने लगे पायलट, कॉकपिट में क्या हुआ था?

जानकारी के मुताबिक, टर्बुलेंस के दौरान कॉकपिट में पायलट कुछ पलों के लिए हवा में तैरने लगे। घटना के समय विमान की कमान फर्स्ट ऑफिसर संभाल रहे थे। टर्बुलेंस के बाद उन्होंने स्टॉल रिकवरी प्रक्रिया के तहत विमान की नोज को तेजी से नीचे किया।

विमान के अचानक तेजी से नीचे जाने की वजह से कुछ सेकंड के लिए कॉकपिट में करीब -1g की नेगेटिव जी-फोर्स की स्थिति बन गई। इसके चलते पायलट और कॉकपिट में मौजूद ढीली वस्तुएं कुछ क्षणों के लिए हवा में उठ गईं। उस समय कैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे। उन्होंने फर्स्ट ऑफिसर को भी कुछ पलों के लिए हवा में तैरते हुए देखा। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और पायलटों ने विमान को नियंत्रित करते हुए आगे की उड़ान जारी रखी।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो कर रहा जांच

गौरतलब है कि इस घटना को गंभीर श्रेणी में रखा गया है और इसकी जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि जांच और परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने तक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ान चालक दल के दोनों सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और अंतिम रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर की जाएगी। इससे पहले दिन में एयर इंडिया ने कहा था कि उसे जानकारी है कि तय नियमों के तहत पायलटों का उड़ान के बाद परीक्षण किया गया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article