वायरल न्यूज़

रेस्टोरेंट में ही सबके सामने 'शक्तिमान' बनने चला था शख्स, स्टंट के चक्कर में बन गया पोपट, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में मॉल के फूड कोर्ट में एक शख्स ने अपनी कॉफी बचाते हुए टेबल पर स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वह बुरी तरह फिसलकर गिर पड़ा।

Image

स्टंट के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- @danwin888)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का क्रेज जोरों पर है। लोग रील्स और व्यूज के चक्कर में सार्वजनिक जगहों पर अजीबोगरीब हरकतें करने से भी नहीं हिचकते। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को मॉल के फूड कोर्ट में अपना स्टंट (Stunt Video) दिखाना भारी पड़ गया। इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स तो इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मॉल के व्यस्त फूड कोर्ट में टेबल पर रखी अपनी कॉफी कप के साथ बैठा है। अचानक वह टेबल पर हाथ टिकाकर उलटा खड़े होने की कोशिश करता है। शुरुआत में तो लगता है कि स्टंट सफल हो जाएगा, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है। शख्स सीधे फर्श पर जा गिरता है और टेबल की कुर्सियां तक हिल जाती हैं। जैसे ही यह घटना घटती है, आसपास बैठे लोग हैरान रह जाते हैं। पीछे बैठी महिलाएं और अन्य लोग कुछ सेकंड के लिए चौंक जाते हैं कि आखिर हुआ क्या? हालांकि, गिरने के बाद भी शख्स हार नहीं मानता। वह मुस्कुराते हुए उठता है और अपने घुटने और पीठ सहलाता है, कॉफी का घूंट लेता है और लोगों को 'थम्स-अप' दिखाता है। देखें वीडियो...

    यूजर्स ले रहे मजे

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा करने की क्या जरूरत है? अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को danwin888 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article