वायरल न्यूज़

Viral Video: झाड़ू-पोछा साइड में, मैडम अपने मूड में...सीढ़ियों पर कामवाली कर रही थी ऐसा काम, CCTV देख उड़े मालकिन के होश

Viral Video: घर में काम करने आई मेड का एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सफाई का सामान किनारे रखकर महिला सीढ़ियों पर मस्त होकर डांस और रील्स बनाने में जुट गई।

Image

कामवाली का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार-@theperfect__potatoes)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और वायरल (Trending Video) होने के खुमार में डूबा हुआ है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आप अपने घर में शांति से बैठे हों और CCTV मॉनिटर पर नजर डालते ही आपकी कामवाली सीढ़ियों पर फुल बॉलीवुड स्टाइल में थिरकती हुई दिखे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही बेहद फनी और दिलचस्प वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी रोके नहीं रुक रही है।

    वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घर के लिविंग रूम में लगे बड़े टीवी स्क्रीन पर मल्टी-कैमरा CCTV की लाइव फीड चल रही है। सीढ़ियों के पास सफाई के लिए लाल रंग की बाल्टी और पोछा रखा हुआ है। लेकिन, मैडम का मूड सफाई का नहीं, बल्कि अपने अंदर के कलाकार को जगाने का था। झाड़ू-पोछा किनारे रखकर लाल और काले रंग के सूट में महिला पूरी बेफिक्री के साथ 'पालकी में होकर सवार चली रे...' गाने की धुन पर अपने बेहतरीन डांस मूव्स और पोज देने लगती है। उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी यह पूरी सोलो परफॉर्मेंस तीसरी आंख यानी CCTV कैमरे में कैद हो रही है। इस दौरान जब घर की मालकिन ने टीवी पर नजर डाली, तो कामवाली को सीढ़ियों पर इस तरह मस्त होकर नाचते देख वे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। देखें वीडियो...

    कामवाली ने मचाया धमाल

    सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को @theperfect__potatoes नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में और भी मजेदार बात लिखी गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-यह कामवाली नहीं, 'कंटेंट वाली' है भाई। दूसरे ने लिखा टैलेंट किसी उम्र या पेशे का मोहताज नहीं होता, एनर्जी पूरी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article