वायरल न्यूज़

VIDEO: महाकाल की अनोखी भक्ति...वर्दी में करती है ड्यूटी और सावन के हर सोमवार को उपवास रखती है पुलिस डॉग 'खली'

Viral Video: उज्जैन में महाकाल मंदिर और महाकाल की सवारी की सुरक्षा में तैनात पुलिस की 6 वर्षीय फीमेल डॉग 'खली' इन दिनों अपनी अनोखी भक्ति को लेकर चर्चा में है। पिछले 3 सालों से खली सावन के हर सोमवार को अन्न त्याग कर केवल दूध पीती है।

Image

सावन के हर सोमवार को व्रत रखती है फीमेल 'खली' डॉग

Viral Video: सावन के महीने में बाबा महाकाल ( Mahakal) के लाखों भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां उज्जैन पुलिस की डॉग स्क्वॉड में तैनात एक 6 वर्षीय फीमेल जर्मन शेफर्ड 'खली' भी सावन के हर सोमवार को व्रत रखती है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में तैनात 'खली' पिछले 3 वर्षों से सावन के सोमवार को भोजन पूरी तरह से छोड़ देती है। उस दिन अगर उसे रोटी, बिस्किट या अन्य कोई खाना दिया जाए, तो वह उसे छूती तक नहीं है। दिनभर की ड्यूटी के दौरान वह केवल दूध पीती है।

    डॉग हैंडलर का कहना है कि जब पहली बार 'खली' ने सोमवार को खाना खाने से इनकार किया, तो हमें चिंता हुई कि कहीं उसकी तबीयत तो खराब नहीं है। हमने तुरंत पशु चिकित्सक से उसकी जांच करवाई। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि खली पूरी तरह से सेहतमंद और फिट है। इसके बाद जब हमने ध्यान दिया, तो पाया कि यह बदलाव सिर्फ सावन के सोमवार को ही होता है।'खली' कोई साधारण डॉग नहीं है, बल्कि उज्जैन पुलिस की एक बेहद मुस्तैद और ट्रेंड स्निफर डॉग है। सावन के महीने में महाकाल मंदिर परिसर के साथ-साथ भगवान महाकाल की प्रसिद्ध 'सवारी' के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग की जिम्मेदारी खली बखूबी संभालती है। देखें वीडियो...

    हर तरफ 'खली' की चर्चा

    हैंडलर का मानना है कि महाकाल की सेवा और सवारी सुरक्षा में लगातार ड्यूटी करने के कारण खली का यह व्यवहार बेहद खास और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। सुरक्षा बल में अनुशासन और वफादारी के लिए पहचाने जाने वाले डॉग्स में ऐसा व्यवहार वाकई दुर्लभ है। महाकाल की नगरी उज्जैन में 'खली' का यह सावन सोमवार का व्रत अब पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं इसकी हर तरफ चर्चा भी हो रही है। (उज्जैन से अमृत की रिपोर्ट)

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article