वायरल न्यूज़

Animal Video: बाघ ने हिरण पर किया ऐसा अटैक, यूजर्स बोले - खतरनाक नजारे ने तो दिल दहला दिया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप दिल दहल उठेगा। इस वीडियो में एक टाइगर हिरण का शिकार करते हुए नजर आ रहा है।

Image

टाइगर ने हिरण का किया शिकार (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर ने किया हिरण का शिकार
  • शिकार करने का सबसे खतरनाक वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tiger Hunting Deer: जंगल के खूंखार शिकारी के शिकार के बारे में आपने सुना होगा। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें आप जंगल के शिकारी को शिकार करते हुए देख पाएंगे। ये वीडियो इतना खतरनाक है कि आपकी सांसे थम जाएंगी। वीडियो में एक टाइगर अपना शिकार करता नजर आ रहा है, जिसे देख यूजर्स का कहना है कि इसे कहते हैं शिकार करना।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक टाइगर हिरण का शिकार करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को आप ध्यान से देखेंगे तो इसमें हिरण अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन टाइगर की स्पीड और चालाकी के आगे हार जाता है। ऐसे में खूंखार शिकारी उसका बड़ी ही बेरहमी से शिकार करता है, जो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स को ये वाइल्डलाइफ का वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

मेकअप के बाद लड़की बनी ब्यूटी क्वीन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हिरण की जगह अगर इंसान हो तो उसका मौत तो टाइगर को देखते ही हो जाएगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शिकारी ने जबरदस्त शिकार किया। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article