वायरल न्यूज़

Watch: बैडमिंटन खेलने के लिए लगाई ऐसी निंजा टेक्निक, देखा नहीं होगा कहीं, लोग बोले- इसने तो माथा घुमा दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 11, 2023, 05:36 AM IST

बैडमिंटन के लिए शख्स ने लगा दी ऐसी निंजा टेक्नीक, जिसके देखने के बाद हर कोई इन लोगों का फैन हो गया है। अब ऐसे में इनका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद अब लोग काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Image

पैरों से बैडमिंटन खेलते हुए शख्स का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैडमिंटन खेलने के लिए शख्स ने लगा दी निंजा टेक्निक
  • पैरों से खेलते नजर आए बैडमिंटन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video In Hindi: यूं तो सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं। ऐसे में एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इतने मजेदार लोग आते कहां से है। वैसे आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो देखते रह जाएंगे। ये वीडियो बैडमिंटन खेलते हुए तीन शख्स का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन शख्स बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इन तीनों के पास रॉकेट नहीं होता है तो ऐसे में इन तीनों ने बैडमिंटन खेलने के लिए ऐसी निंजा टेक्निक अपनाई, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। ये तीनों अपने पैरों से ही खेलते नजर आए, अब ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट काफी वायरल हो गया, जो काफी धूम मचा रहा है।

पैरों से बैडमिंटन खेलते हुए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई इसके दिमाग के आगे तो सभी धुरंधर भी फेल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि असल में इसे ही निंजा टेक्नीक कहते हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'kocakgaksih' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article