Viral: बैडमिंटन खेलने का ऐसा स्टाइल पहले कभी नहीं देखा होगा, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे आपके

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 09:55 AM IST

बैडमिंटन खेलते हुए दो लड़कियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके खेलने का स्टाइल देख आपका सिर चकरा जाएगा। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैडमिंटन खेल रही थी लड़की
  • अंदाज देख दिमाग हिल जाएगा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Playing Badminton Viral Video: इंटरनेट पर बैडमिंटन खेलते हुए दो लड़कियों का एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यकीन मानिए, आपने अपनी पूरी लाइफ ऐसे बैडमिंटन खेलते हुए किसी को नहीं देखा होगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

Girl Playing Badminton Viral Video

बैडमिंटन खेलते हुए लड़की का वायरल वीडियो (Image Credit : ehhmedia/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़कियां बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। आमतौर पर देखा जाए तो बैडमिंटन के खेल में कम से कम दो रैकेट होने चाहिए, लेकिन इस वीडियो में आपको सिर्फ एक बैडमिंटन दिखेगा। जी हां, सिर्फ एक ही बैडमिंटन से ये दोनों लड़कियां इस खेल को खेल रही हैं। एक साइड से मारने के बाद पहली लड़की दूसरी लड़की को रैकेट दे दे रही है और फिर दूसरी लड़की भी ऐसा ही कर रही है।

End of Feed