वायरल न्यूज़

आंटी ने तो जुगाड़ को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया, अंकल के फटे-पुराने अंडरवियर को बना दिया सब्जी लाने वाला थैला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जुगाड़ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक कला है जो हम भारतीयों में कूट-कूट कर भरी हुई है।

Image

महिला के इस जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल

हमारे देश में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। यहां हर गली-नुक्कड़ पर कोई न कोई ऐसा जुगाड़ू दिमाग मिल ही जाता है, जो रोजमर्रा की चीजों को इस तरह इस्तेमाल करता है कि बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान रह जाएं। सोशल मीडिया तो जुगाड़ के कारनामों का अड्डा बन चुका है, जहां हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। लेकिन इस बार जो जुगाड़ सामने आया है, वो वाकई हद पार कर देने वाला है।

महिला के जुगाड़ू दिमाग का कमाल

यह वायरल वीडियो एक सब्जी मंडी का है, जहां एक महिला सब्जी खरीदने पहुंची हुई है। सब्जीवाला सब्जी का वजन करता है और फिर उसे महिला के थैले में डाल देता है। लेकिन ये क्या, ये थैला कोई साधारण थैला नहीं है! दरअसल, महिला ने अपने जुगाड़ू दिमाग का कमाल दिखाते हुए अपने पति के एक पुराने अंडरवियर को सिलकर उसका बैग बना लिया है। इस अनोखे बैग में न सिर्फ सब्जियां रखने की जगह है, बल्कि आंटी ने इसे टांगने के लिए एक पट्टी भी लगा रखी है।

वीडियो पर लोगों के आए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pro_admin9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां की है, इसकी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां कुछ लोग यह कह रहे हैं कि शायद ये जुगाड़ सिर्फ वायरल होने के लिए किया गया हो। लेकिन सच कहें तो इस जुगाड़ ने आम लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आंटी बोल रही हैं कि हम लोगों ने गरीबी देखी है।" दूसरे ने लिखा, "आंटी ने जुगाड़ की सारी हदों को पार कर दिया है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article