Sep 09, 2025
लेकिन आज हम आपको ऐसी दो जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग अपने घरों में ना तो दरवाजे लगाते हैं और ना ही ताले।
Credit: iStock
आप जानकर हैरान होंगे कि ये जगहें किसी और देश में नहीं बल्कि हमारे भारत में ही हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ये जगह आखिर हैं कहां पर?
Credit: iStock
जिन जगहों की हम बात कर रहे हैं, वो महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर गांव और राजस्थान का खेड़ा गांव हैं।
Credit: iStock
इन गांवों के लोग अपने घरों में दरवाजे और ताले नहीं लगाते हैं, क्योंकि वहां चोरी होती ही नहीं।
Credit: iStock
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर के लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि भगवान शनि देव में उनकी बहुत आस्था है और लोगों का मानना है कि भगवान शनि देव उनके घरों की रक्षा स्वयं करते हैं।
Credit: iStock
लोगों का मानना है कि इन गावों में शनिदेव की कृपा से चोरी नहीं होती और चोर भी यहां चोरी करने से डरते हैं।
Credit: iStock
चोरी की भावना न होने के कारण यहां के दुकानों और बैंकों में भी ताले नहीं लगाए जाते हैं, और लोग बिना किसी चिंता के अपने घरों को खुला छोड़कर कहीं भी चले जाते हैं।
Credit: iStock
वहीं, राजस्थान के खेड़ा गांव में भी कुछ इसी तरह की मान्यता है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित खेड़ा गांव में भी लोग करीब 300 सालों से अपने घरों में दरवाजे नहीं लगाते हैं।
Credit: iStock
यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि गलत इरादों से आने वाला कोई भी व्यक्ति यहां पर पकड़ा जाता है, जिससे गांव की सुरक्षा बनी रहती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स