वायरल न्यूज़

VIDEO: पकड़ने आई पुलिस को ही लूट ले गए चोर, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2024, 12:19 PM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पुलिसकर्मी चोरों को पकड़ने के लिए पहुंचा है, मगर चोरों ने उसी को लूट लिया और फरार हो गए। वीडियो में फिर जो दिखा हैरान कर देगा।

Image

चोरों ने पुलिसकर्मी को ही लूट लिया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरों को पकड़ने पहुंचा था पुलिसकर्मी
  • मगर तीनों ने उसे ही लूट लिया
  • कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा

Today Viral Video: देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। जहां कानून का पालन नहीं होता वहां पुलिस की एंट्री होती है। पुलिस कानून तोड़ने वाले को गिरफ्तार करती है और कोर्ट में पेश किया जाता है। मगर क्या हो जब उसी कानून का पालन कराने वाली पुलिस पर ही हमला हो जाए। पुलिस जिस आरोपी को पकड़ने पहुंची है वही उसे लूटकर चला जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पुलिस को लूट ले गए चोर

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि अपराध की सूचना मिलने पर एक पुलिसकर्मी वारदात स्थल पर पहुंचा। उसने तीन चोरों को पकड़ रखा है और सभी से पूछताछ की जा रही है। मगर इस बीच ऐसा कुछ हुआ जो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि पुलिसकर्मी अपराधियों से पूछताछ कर ही रहा था कि तभी एक चोर हमलावर हो गया। उसने पुलिसकर्मी से ही हाथापाई शुरू कर दी। इधर पुलिस कर्मचारी खुद को संभाल पाता इससे पहले ही उसका मोबाइल लूट गया। लूट की इस हैरान करने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों चोर गोली की रफ्तार से भाग निकले।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो कब और कहां है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article