वायरल न्यूज़

Viral Video: AMU के अफ्रीकन छात्र ने वार्षिक कार्यक्रम में छात्रों से किया अनोखा वादा, बोलने का अंदाज ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एएमयू में पढ़ रहे एक अफ्रीकन छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने छात्रों से ऐसा वादा किया, जिसे सुनकर लोग झूमने लगे।

Image

अफ्रीकन छात्र का अनोखा अंदाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो अलग लेवल का माहौल बना देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी हाहाकारी होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में एक अफ्रीकन छात्र ने स्टूडेंट यूनियन चुनाव को लेकर ऐसा वादा किया, जो चर्चा का विषय बन गया। साथ ही अफ्रीकन छात्रा के बोलने का अंदाज ऐसा था, जिसने सबका दिल जीत लिया।

दरअसल, इस वीडियो में छात्र हॉल के वार्षिक कार्यक्रम में मंच पर फिल्म-3 इडियट की तरह एक ड्रैमेटिक रोल प्ले कर रहा था। उससे कहा गया कि यदि वह स्टूडेंट यूनियन का सचिव बन गया तो क्या करेगा? स्पीच भी उसको उसके साथ के छात्रों ने लिख कर दी थी। उसने मंच से वही स्पीच पढ़ते हुए उसने हॉस्टल में गर्मी की दिक्कत बताई और कहा कि छात्रों को एयर कंडीशन और वॉशिंग मशीन जैसी बेसिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उसकी बेबाकी और एक्टिंग को AMU के बाकी छात्रों ने खूब पसंद किया और तारीफ की। अफ्रीकन छात्र का हिंदी में डायलॉग बोलना और 3 Idiots का फेमस सीन करना लोगों को मजेदार लगा। उसने जो मुद्दा उठाया उसमें हॉस्टल में AC और वॉशिंग मशीन AMU के बहुत से छात्रों की डिमांड है। गर्मी में अलीगढ़ का तापमान 45°C पार कर जाता है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

छात्र के अंदाज ने जीता लोगों का दिल

गौरतलब है कि AMU में 30 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ते हैं। वहीं, इस यूनिवर्सिटी में अफ्रीकन छात्रों की संख्या भी अच्छी है। उनका इस तरह घुल-मिलकर रहना और मुद्दे उठाना लोगों को अच्छा लगा। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उस मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि रैंचो इज बैक, हॉस्टल की हालत सच में खराब है, AMU का माहौल सबसे अलग है। यहां आपको बता दें कि अफ्रीकन छात्र का नाम अयूबा है, जो यहां हिंदी और उर्दू सीख रहा है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article