वायरल न्यूज़

पहले मंदिर में तरीके से की पूजा, चोर ने फिर भगवान का मुकुट ही चुरा लिया, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 31, 2024, 02:38 PM IST

Viral Video Today: वायरल हो रहे यूपी के वीडियो में देखेंगे कि चोर मंदिर में पहुंचा फिर तरीके से भगवान की पूजा की। इसके बाद चोर ने भगवान का मुकुट चुरा लिया और फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

Image

मंदिर में चोरी से पहले चोर ने की पूजा अर्चना। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में भी बेहद अजब-गजब है। यहां हर रोज ऐसे नजारे सामने आते हैं जो सचमुच चौंका देते हैं। देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो चोर से जुड़ा है जो मंदिर पहुंचता है। मजेदार है कि चोर पहले तरीके से भगवान की पूजा करता है। इसके बाद वो भगवान हनुमान का कीमती मुकुट चुराकर फरार हो गया।

मंदिर से चुरा लिया भगवान का मुकुट

पूरी घटना मंदिर परिसर लगे में सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि चोर बड़े आराम से मंदिर में पहुंचा। वो जमीन पर बैठकर भगवान की अराधना करता है। चोर भगवान के सामने हाथ जोड़ता है मगर तभी जो कुछ नजर आया सचमुच दिमाग घुमा देगा। इसमें देखेंगे कि चोर अपनी जगह से खड़ा हुआ और अपने चारों तरफ देखता है। मंदिर में उसे जब कोई नजर नहीं वो सीधे भगवान हनुमान की मूर्ति के करीब पहुंचा और चांदी का मुकुट चुरा लिया।

देखिए वायरल वीडियो

भगवान का मुकुट चुराने के बाद चोर दबे पांव मंदिर से बाहर निकला और गायब हो गया। मालूम हो कि हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर का बताया गया है। मंदिर में चोरी करते हुए चोर का ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article