वायरल न्यूज़

10 मिनट में ऑनलाइन खाना मंगाने वाले Video देख चौंक जाएंगे, दाल-चावल और बिरयानी पकाई जाती है महीनों पहले?

Viral Video: शख्स कैमरे को उस जगह ले जाता है जहां दावे के अनुसार फ्रोजन खाना रखा हुआ होता है। वीडियो में आपको फ्रोजन कढ़ी और फ्रोजन दाल रखे नजर आएंगे। इसके अलावा वीडियो में फ्रोजन चावल और तरह-तरह के फूड आइटम भी फ्रीज करके रखे गए थे। आपको वीडियो में खाने के अनगिनत पैकेट दिखाई देंगे। इसमें पराठा भी रखा नजर आएगा।

Frozen Food

फ्रोजन खाना वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। जब कोई ऑनलाइन खाना ऑर्डर करता है तो चाहता है कि डिलीवरी मैन जल्दी से जल्दी उसका खाना डिलीवर कर दे। दूसरी तरफ जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में 10 मिनट में डिलीवरी का ऐसा सच दिखाया गया है, जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल, इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 10 मिनट में जो खाना आपके पास पहुंच रहा है, उसमें सब कुछ फ्रोजन है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स आपको दिखाई देगा। यही शख्स वीडियो में दावा कर रहा है कि 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी में भेजा जाने वाला खाना पूरी तरह फ्रोजन होता है। वीडियो में शख्स लोगों के भ्रम तोड़ने की बात कर रहा है। वीडियो में शख्स कहता सुना जा सकता है कि, 'आज मैं कुछ लोगों का भ्रम तोड़ता हूं। लोगों को लगता है कि ऑर्डर करने के बाद खाना कोई उनके लिए तैयार करता है।' देखें वीडियो-

इसके बाद शख्स कैमरे को उस जगह ले जाता है जहां दावे के अनुसार फ्रोजन खाना रखा हुआ होता है। वीडियो में आपको फ्रोजन कढ़ी और फ्रोजन दाल रखे नजर आएंगे। इसके अलावा वीडियो में फ्रोजन चावल और तरह-तरह के फूड आइटम भी फ्रीज करके रखे गए थे। आपको वीडियो में खाने के अनगिनत पैकेट दिखाई देंगे। इसमें पराठा भी रखा नजर आएगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sarviind नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा शख्स बताता है कि वह इसी स्टोर में काम करता है। शख्स बताता है कि वह खुद ये खाना नहीं खाता है। इसलिए वह लोगों को भी सुझाव देता है कि घर में बना खाना खाएं। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article