वायरल न्यूज़

ये तो सही खेल गया! पति ने पत्नी से बर्तन धुलवाने के लिए लगाया गजब का दिमाग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक पति ने अपने दिमाग का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी को बर्तन धोने के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

Image

पति-पत्नी का वीडियो हुआ वायरल (X/@HasnaZaruriHai)

पति-पत्नी के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं, जिनमें कभी उनके नोंकझोंक का वीडियो देखने को मिलता है तो कभी उनकी प्यार भरी शरारत का। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी से बर्तन धुलवाने के लिए अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल कर डाला। वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी भी छूट गई।

दो ऑप्शन और दोनों में ट्विस्ट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पति अपनी पत्नी के पास जाता है और उससे कहता है कि तुमने मेरे लिए करवा चौथ का व्रत रखा है इसलिए तुम्हारे लिए मेरे पास एक गिफ्ट है, लेकिन उसमें एक ट्विस्ट है। फिर पति उसे एक मजेदार गेम खेलने को कहता है, जहां पत्नी इस खेल को खेलने के लिए मान जाती है।

क्या है गेम के नियम?

गेम खेलने से पहले पति अपनी पत्नी को गेम के नियम समझाता है और बताता है कि इस गेम में या तो तुम्हें बर्तन धोना पड़ेगा या फिर तुम जितना चाहो उतना शॉपिंग कर सकती हो। इस पर पत्नी भी खुशी-खुशी राजी हो जाती है। पति गेम को शुरू करता है और पत्नी को ऑप्शन देता है कि तुमको 1 या फिर 2 में से कोई नंबर चुनना होगा। बताओ तुम कौन सा नंबर चुनोगी। इस पर पत्नी नंबर 2 का चुनाव करती है।

पति ने कर दिया खेल

बता दें कि नंबर एक पर बर्तन धोने वाला स्क्रब रखा गया था और नंबर दो पर डेबिट कार्ड। हालांकि पत्नी ने नंबर दो का चुनाव किया था जिसमें अनलिमिटेड शॉपिंग का ऑप्शन था। लेकिन पति ने इस जगह पर अपना खेल कर दिया और दोनों ऑप्शन को नीचे कर उन्हें उल्टा कर दिया। ऐसा करने से नंबर 1 की जगह नंबर 2 आ गया और पत्नी को आखिरकार बर्तन धोने के लिए पति ने मजबूर कर दिया। इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article