वायरल न्यूज़

लोगों को लगा कि कुछ कांड करेगी यह लड़की लेकिन हुआ इसके उलट, सोच से भी परे निकला यह वायरल वीडियो

यह दुनिया बहुत ही अजीब है। यहां हमें हर रोज ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो हमारी सोच से भी अलग होती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला।

Image

लड़की का वीडियो हुआ वायरल (X/@HasnaZaruriHai)

लड़कियों से जब भी कोई वाहन दुर्घटना होती है तो लोग उनके ड्राइविंग स्किल पर सवाल उठाते हुए उनकी खिल्ली उड़ाते हैं। कोई उन्हें पापा की परी कहकर तंज कसता है तो कोई उनके IQ लेवल को जज करने लगता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने लोगों की इस सोच को गलत साबित कर दिखाया। लड़की ने वीडियो में यह साबित कर दिया कि हमेशा पापा की परियां ही कांड नहीं करतीं, कुछ मां के लाडले भी इस तरह के कांड कर जाते हैं।

बाइक से गिरा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियों का ड्राइविंग स्किल पुरुषों से भी बेहतर होता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक को एक ट्रक के अंदर चढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बाइक आराम से ट्रक के अंदर चली जाए इसके लिए एक लड़की जमीन और ट्रक से चिपकाकर एक लकड़ी का पटरा रख देती है, जिस पर शख्स अपनी बाइक चढ़ाकर अंदर ट्रक में घुसाने की कोशिश करता है।

लड़की ने दिखाई अपनी गजब की ड्राइविंग स्किल

इसी कोशिश में अचानक शख्स की बाइक का बैलेंस बिगड़ता है और वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ता है। लड़की तुरंत बाइक और उस शख्स को उठाती है। तब तक ट्रक के अंदर से एक और लड़की बाहर निकल कर आती है और वह शख्स को संभालती है। इधर, वह लड़की खुद बाइक को चलाकर ट्रक के अंदर ले जाने का फैसला करती है। इसके बाद वह बाइक को घुमाकर कुछ दूर ले जाती है और बड़े ही प्यार से पटरे से होते हुए बाइक को अंदर ट्रक में घुसा देती है।

लड़की की ड्राइविंग स्किल की लोगों ने की तारीफ

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख 66 हजार लोगों ने देखा और 1500 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लड़की की ड्राइविंग स्किल की जमकर तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो यह सोचते हैं कि लड़कियां अच्छी ड्राइविंग नहीं कर सकतीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article