वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूल जाने में बच्चा कर रहा था नौटंकी, चारपाई से सांप की तरह लिपटा, घरवाले खाट समेत उठाकर ले गए विद्यालय

हर घर में ऐसा बच्चा होता है जो स्कूल जाने से कतराता है। हाल में एक ऐसे ही बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा स्कूल जाने से इस कदर कतरा रहा है कि स्कूल जाने के डर से वह खाट को पकड़कर ऐसे लिपट जाता है जैसे कोई सांप अपने शिकार से लिपट जाता हो।

Image

स्कूल जाने से कतरा रहा था बच्चा (X/@sarviind)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल जाने में आनाकानी कर रहा है, लेकिन बच्चे के घर वालों ने भी उसे स्कूल भेजने की कसम खा रखी है। उसे स्कूल भेजने के लिए उसके परिजनों ने कुछ ऐसा दमदार तरीका निकाला कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

स्कूल जाने से कतरा रहा था बच्चा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा स्कूल जाने से बचने के लिए खूब नौटंकी कर रहा है। स्कूल ना जाना पड़े इसलिए वह बच्चा अपनी चारपाई से किसी सांप की तरह लिपट जाता है, जिसके बाद उसके घरवालों ने उसकी जिद्द के सामने हार मानकर पूरी खाट ही उठा ली और उसे उसी तरह लेकर उसके स्कूल पहुंचे।

स्कूल जाने के डर से चारपाई से लिपट गया बच्चा

यह मजेदार क्लिप इंस्टाग्राम, ट्विटर (अब X), और फेसबुक जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुकी है। इस वीडियो को लाखों व्यूज और शेयर्स मिल रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो में देखा जा रहा है कि सुबह-सुबह बच्चा यूनिफॉर्म पहने चारपाई पर लेटा है और स्कूल जाने के नाम पर रोने-चिल्लाने लगता है। उसके परिजन समझाते हैं, लेकिन बच्चा चारपाई पर से टस से मस नहीं हो रहा। अचानक वह चारपाई के पायों से इस कदर लिपट जाता है जैसे कोई सांप अपने शिकार को जकड़ लेता हो।

चारपाई समेत बच्चे को उठाकर ले गए स्कूल

अंत में हारकर बच्चे के परिजन मिलकर बच्चे को पूरी चारपाई समते उठाते हैं और उसे लेकर सीधे स्कूल की तरफ निकल पड़ते हैं। जब वे स्कूल गेट पर पहुंचते हैं तो वे खाट को स्कूल के गेट पर रख देते हैं। फिर भी बच्चा उसी तरह खाट से लिपटा रहता है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sarviind नाम के यूजर ने शेयर किया है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article