वायरल न्यूज़

ऐसे बच्चों को ही कहते हैं छोटा पैक, बड़ा धमाका, बच्चे ने माचिस की तिल्ली जलाई और बाइक में लगा दी आग

बच्चों की शरारतों का कुछ नहीं किया जा सकता। ऐसे ही एक शैतान बच्चे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा गली में खड़ी एक बाइक में आग लगाकर वहां से भाग जाता है।

Image

बच्चे ने बाइक में लगाई आग (Instagram/@ghantaa)

सोशल मीडिया पर बच्चों की शरारतों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक शैतान बच्चे का ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक नन्हा-मुन्ना बच्चा माचिस की तिल्ली जलाकर गली में खड़ी एक बाइक में आग लगा देता है। बच्चे की यह शरारत गली में ही लगे CCTV में कैद हो जाती है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चे ने बाइक में लगाई आग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली में बाइक खड़ी होती है, जहां एक 7-8 साल का बच्चा जाकर वहां पर अकेला खड़ा हो जाता है। बच्चे के हाथ में एक माचिस की डिब्बी है जिसमें से वह एक तिल्ली निकालता है और उस माचिस को जलाता है और पास में ही खड़ी एक बाइक में आग लगा देता है। जैसे ही बाइक आग की लपटों से घिरती है, वैसे ही बच्चा वहां से भाग खड़ा होता है।

आग लगाकर भागा बच्चा

बाइक में आग लगते ही आस-पास के लोगों में खलबली मच जाती है और वे बाइक में लगी आग को बुझाने के लिए पानी लेकर दौड़ते हैं। एक दादा जी जल्दी से बाइक पर पानी फेंककर उसमें लगी आग को बुझाते हैं। लोगों को जब तक किसी की शरारत समझ में आती है, तब तक तो इतनी देर में वह बच्चा वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।

"इसके हाथ में माचिस रही तो ये पूरी दुनिया में आग लगा देगा"

बच्चे की शैतानी भरे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस बच्चे के हाथ से माचिस छीन लो वरना ये पूरी दुनिया में आग लगा देगा।" दूसरे ने लिखा, "दहन तो दहन होता है, चाहे रावण दहन हो या फिर बाइक दहन।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article