वायरल न्यूज़

VIDEO: व्यूज और लाइक्स के लिए तड़प रहा था तन-बदन, दीदी ने अपने बालों में लगाई आग और बनाने लगी रील

लोग अक्सर वायरल होने की होड़ में अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। हमें अपनी सुरक्षा को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर एक रील के लिए तो कभी भी नहीं।

Image

रील के लिए लड़की ने अपने बालों में लगा ली आग (Instagram/@pr_atima613)

आजकल लोग अपनी रील को वायरल करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। जैसे वे कैमरे के सामने कुछ पागलपन कर के दिखाते हैं। जिससे उनकी रील वायरल हो जाए। ऐसे ही वायरल होने की होड़ में एक महिला ने अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर डाला। महिला को रील बनाकर वायरल होने की इतनी ज्यादा तलब थी कि उसने वीडियो बनाने के लिए अपने बालों में आग ही लगा ली।

रील के लिए महिला ने अपने बालों में लगा ली आग

वीडियो बेहद ही खतरनाक दिख रहा है। वीडियो में एक लड़की रील बनाने के लिए अपने बालों में जानबूझकर आग लगा लेती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला कैमरे के सामने खड़ी होकर रील बना रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ वह पोज देते हुए अचानक से अपने बालों को आग के हवाले कर देती है। वैसे आग कुछ ही सेकंड्स के लिए लगती है और उसके बाद महिला आग को तुरंत ही बुझा देती है। आग लगने के बाद भी वह महिला हंसते-मुस्कुराते हुए ही दिखती है।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pr_atima613 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। , जो अब लाखों व्यूज बटोर चुका है। इस वीडियो को 29 सितंबर 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो पर लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए "रील कल्चर" पर सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि लोग व्यूज और लाइक्स के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। साथ ही लोगों ने लड़की पर जमकर गुस्सा जताया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article