वायरल न्यूज़

लड़की को पन्नी में किया पैक और उफनती हुई नदी पार करने लगा लड़का, खूब वायरल हो रहा यह खतरनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी साथी लड़की को एक प्लास्टिक शीट में पैक कर नदी में उतर जाता है और नदी के तेज बहाव को चीरते हुए नदी पार कर जाता है।

Image

लड़की को साथ लेकर नदी पार करता लड़का (X/@Siimplymee1234)

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी साथी लड़की को प्लास्टिक शीट या पॉलीथीन में पैक कर उफनती हुई नदी पार कर गया। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि नदी अपने ऊफान पर है और लड़का तेज बहाव वाली नदी को अपनी साथी लड़की के साथ पार कर रहा है।

लड़की को प्लास्टिक शीट में भर नदी में उतर गया लड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक नदी के किनारे खड़ा है, जहां पानी का तेज बहाव किसी खतरे से कम नहीं लग रहा। ऐसे में वह लड़का अपने साथ खड़ी लड़की को पहले एक प्लास्टिक शीट में भर देता है, जैसे कोई किसी बोरे में सामान पैक कर रहा हो, और फिर वह बोरी में पैक कर लड़की को लेकर खुद पानी में उतर जाता है। इसके बाद वह अपने हाथों से पानी को चीरते हुए नदी पार करने लगता है।

नदी के खतरे को पार करते दिखा लड़का

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नदी का तेज बहाव और लहरें उफान पर हैं। खतरा इतना है कि लड़का किसी भी पल तेज बहाव के चपेट में आकर नदी में बह सकता है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जहां लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद सरकार से पुल बनाने की मांग कर दी। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को दिल दहला देने वाला बताया, जबकि कुछ लोगों के बीच साहस और पागलपन को लेकर तीखी बहस भी हुई। यह वीडियो एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप हर जगह छाया हुआ है। हालांकि, वीडियो की सटीक लोकेशन और लड़के-लड़की की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article