वायरल न्यूज़

उडुपी महोत्सव में नाचते दिखे थलपति विजय? VIDEO ने किया कन्फ्यूज, फिर सामने आया चौंकाने वाला सच

एक शख्स खुली गाड़ी में बैठकर भीड़ से गुजरा, जिसका चेहरा और अंदाज तमिल सुपरस्टार थलपति विजय से मिलता-जुलता लग रहा था। अब सवाल यह है कि क्या वह शख्स सच में थलपति विजय ही थे या फिर कोई और?

Image

क्या यह शख्स थलपति विजय हैं? वैसा ही शक्ल और अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स हुए कन्फ्यूज (Instagram/@pra_tix)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में एक शख्स खुली गाड़ी में बैठकर लोगों के बीच से गुजरता नजर आ रहा है। उसका चेहरा और अंदाज तमिल सुपरस्टार थलपति विजय से काफी मिलता-जुलता है। यही वजह है कि कई लोगों को लगा कि अभिनेता खुद उडुपी के एक महोत्सव में पहुंचे हैं लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पता चला कि यह शख्स असल में थलपति विजय नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल है। विजय जैसे लुक की वजह से इस शख्स ने महोत्सव में मौजूद लोगों का खूब ध्यान खींचा।

खुली गाड़ी में निकला हमशक्ल

वायरल वीडियो (Viral Video) उडुपी के रथाबेड़ी इलाके का बताया जा रहा है। यहां विटलापिंडी महोत्सव के दौरान विजय के हमशक्ल को खुली गाड़ी में घूमते हुए देखा गया। उसने अभिनेता जैसा लुक बना रखा था और भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं। कई लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाले और उसका वीडियो बनाने लगे। मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब उसके आसपास सुरक्षा कर्मी और एक काली कार भी नजर आई। पूरा माहौल कुछ ऐसा था कि देखने वालों को लगा जैसे कोई बड़ा स्टार वहां पहुंच गया हो।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जमकर किया डांस

वीडियो (Video) में हमशक्ल सिर्फ लोगों को हाथ हिलाता ही नहीं, बल्कि महोत्सव के दौरान जमकर डांस करता भी नजर आया। उसका डांस करने का अंदाज और चेहरे की समानता देखकर कई लोग धोखा खा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग मजेदार कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने मजाक में पूछा कि क्या थलपति विजय अचानक उडुपी पहुंच गए हैं? वहीं कई यूजर्स ने तुरंत पहचान लिया कि वीडियो में अभिनेता नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल है।

क्या है विटलापिंडी महोत्सव?

विटलापिंडी उडुपी में होने वाले कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का एक खास हिस्सा है। यह उत्सव भगवान कृष्ण के बचपन और उनके मक्खन-दही से जुड़े किस्सों की याद दिलाता है। महोत्सव के दौरान रंग-बिरंगे कार्यक्रम, पारंपरिक प्रदर्शन और कई धार्मिक गतिविधियां होती हैं। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। इस बार महोत्सव में थलपति विजय के हमशक्ल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर एक अलग ही पहचान दे दी। लोगों के लिए यह धार्मिक उत्सव के बीच एक मजेदार और यादगार वायरल पल बन गया। असली विजय वहां थे या नहीं, लेकिन उनके हमशक्ल ने जरूर पूरी महफिल लूट ली।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article