वायरल न्यूज़

Elon Musk की India में पूजा, वायरल VIDEO देख कहने लगे लोग- इससे 'ब्लू टिक' फ्री में मिल जाएगा क्या?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 28, 2023, 10:57 AM IST

भारत में मस्क की पूजा से जुड़े इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर एक यूजर ने मस्क को टैग कर के पूछा- क्या आपने देखा कि टेक सिटी बेंगलुरू में आपकी पूजा हो रही है?

Image

एलन मस्क की पूजा के दौरान शख्स। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Photo : Twitter

स्पेस-एक्स, टेस्ला और टि्वटर सरीखी कंपनियों पर मालिकाना हक रखने वाले कारोबारी एलन मस्क की भारत में पूजा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई, लोग इसे तेजी से वायरल करने लगे। वे इसे देखने के बाद पूछने लगे कि ऐसा करने से क्या आपको फ्री में ब्लू टिक मिल जाएगा?

दरअसल, यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरू शहर से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, वहां पर पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाली एक संस्था के पदाधिकारी की ओर से मस्क की आरती उतारी गई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, जो मंगलवार (28 फरवरी, 2023) को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

41 सेकेंड की इस क्लिप में एसआईएफएफ नाम के संगठन से जुड़ा व्यक्ति मस्क की तस्वीर के सामने अगरबत्ती लेकर उनकी आरती उतारता नजर आया। इस बीच, पीछे से अन्य लोगों के साथ वह एलन मस्काय नमः का जाप करता नजर आया। यही नहीं, वहां मौजूद एक शख्स कहता दिखा- अडानी और अंबानी, आप मस्क से कुछ सीखिए...।

भारत में मस्क की पूजा से जुड़े इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर एक यूजर ने मस्क को टैग कर के पूछा- क्या आपने देखा कि टेक सिटी बेंगलुरू में आपकी पूजा हो रही है?worshiped

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article