वायरल न्यूज़

Viral Video: तमिलनाडु में दिखा खतरनाक बवंडर! 200 KM/H की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं ने उड़ाए होश

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुर्लभ और शक्तिशाली बवंडर ने पूरे इलाके को अपने चपेट में ले लिया है। इतना तेज बवंडर देख हर कोई हैरान रह गया।

Image

भयानक बवंडर का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow_Trending)

सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भयानक तेज तूफानी हवाओं से उठा बवंडर पूरे इलाके को अपने चपेट में ले लिया है। वायरल हो रहा यह वीडियो तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) एयरपोर्ट के पास वागैकुलम इलाके की बताई जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तमिलनाडु का बताया जा रहा यह वीडियो

आमतौर पर भारत में ऐसे बवंडर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, खासकर दक्षिण भारत में तो यह और भी दुर्लभ है लेकिन इस बार अचानक मौसम ने ऐसा रूप ले लिया कि तेज हवाओं ने सबको डराकर रख दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टॉरनेडो की हवा की रफ्तार लगभग 170 से 220 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। यह ताकत EF2 स्तर के टॉरनेडो के करीब मानी जा रही है, जो काफी खतरनाक होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और आसपास का माहौल पूरी तरह बदल गया। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो रहा है। उनके लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और डराने वाला था। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इतनी तेज और गोल-गोल घूमती हवाएं नहीं देखीं।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। टॉरनेडो की इस दुर्लभ और चौंकाने वाली घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने देश-दुनिया में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग की वजह से होने वाले जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, "अब वह दिन दूर नहीं जब साउथ इंडिया में बर्फबारी होते हुए देखा जाएगा।" दूसरे ने लिखा, "जिस हिसाब से मौसम बदल रहा है, उससे बहुत जल्द ही इस देश में सिर्फ दो ही मौसम रह जाएंगे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article