वायरल न्यूज़

शेरनी के जबड़े में थी बछड़े की गर्दन, बच्चे की जान खतरे में देख टूट पड़ा भैंसों का कुनबा, आगे जो हुआ Video में देखें

जंगल की दुनिया का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो शेरनियों को एक भैंस के झुंड पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

Image

शेरनियों पर टूट पड़ा भैंसों का कुनबा (X/@MurariRaj20)

सोशल मीडिया पर जंगली दुनिया के कई वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं। जिनमें अक्सर यह देखने को मिलता है कि जंगल की दुनिया शिकार और शिकारी के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। यहां सिर्फ ताकत और एकता ही टिक पाती है। इस बेरहम और क्रूर दुनिया की यहीं सच्चाई है। हाल में जंगल की एक ऐसी ही घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शेरनियों के कब्जे में आया भैंस का बच्चा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक भैंस और उसके बच्चे के पीछे दो शेरनियां पड़ी हुई हैं। भैंस और उसका बच्चा अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। भैंस तो अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब तो हो जाती है लेकिन उसका बच्चा उन शेरनियों की पकड़ में आ जाता है। जिसके बाद उनमें से एक शेरनी उसकी गर्दन दबोच लेती है। बच्चा तड़पने लगता है, वह अपनी जान के लिए रहम की भीख मांगता है लेकिन वह शेरनी उसे छोड़ती नहीं है और उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है। शेरनी के नुकीले पंजे और दांत भैंस के बच्चे की गर्दन में चुभे हुए थे।

भैंस ने बचाई अपने बच्चे की जान

अपने बच्चे को चीख सुन भैंस पलटती है और उसे दर्द से तड़पते देख वह खुद को रोक नहीं पाती। भैंस तुरंत पलटवार करते हुए शेरनियों पर टूट पड़ती है। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए उनसे भिड़ जाती है। जब भैंस को अपने बच्चे के लिए अकेले लड़ते दूसरी भैंसें देखती हैं तो वे भी उसका साथ देने के लिए उन शेरनियों से भिड़ जाती हैं और ऐसे ही देखते ही देखते भैंसों का पूरा कुनबा शेरनियों पर हमला कर देता है। थोड़ी देर बाद भैंसों का कुनबा उन शेरनियों को वहां से खदेड़ देता है और ऐसे में भैंस और उसके बच्चे की जान बच जाती है। जंगल के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @MurariRaj20 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article