वायरल न्यूज़

Stunt Viral Video: स्प्लेंडर बाइक से स्टंट कर रहा था लड़का, स्टंटबाजी के चक्कर में सीधा नाले में हुआ लैंड, देखें मजेदार वीडियो

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स स्टंटबाजी करता हुआ सीधा नाले में जा गिरा।

Image

स्टंट के चक्कर में नाले में गिरा लड़का (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट कर रहा था शख्स
  • स्टंट करते हुए नाले में गिरा शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Gone Wrong: स्टंट के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार स्टंट कर कुछ लोग हीरो बन जाते हैं तो कुछ जीरो। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक लड़का स्टंटबाजी के चक्कर में हीरो से सीधा जीरो बन जाता है। ऐसे में वीडियो काफी मजेदार है और लोगों के कमेंट उससे भी मजेदार। दरअसल, लड़के ने स्प्लेंडर बाइक से स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ ऐसा कांड हो गया, जिससे अब वो शायद ही कभी स्टंट करे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का स्प्लेंडर बाइक से गली में स्टंट कर रहा था, तभी जगह कम होने के चलते उसकी बाइक फिसल जाती है और वह नाले में गिर जाता है। ऐसे में उसका ये स्टंट का भूत तुरंत उतर जाता है। हालांकि, वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि लड़का बहुत बुरी तरह से गिरता है, जिससे उसे चोट भी काफी लगी होगी। वहीं, कुछ लोग काफी मौज भी ले रहे हैं।

स्टंट के चक्कर में नाले में गिरा लड़का

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं गिरा हुआ बंदा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई ने माउंटेन ड्यू ज्यादा पी ली। बता दें, इस वीडियो को 'mp_manish_74' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 43 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article