Viral Video: भूखे को खाना देना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।इसमें एक युवक भूख से तड़पती गिलहरी को कुरकुरे खिलाता हुआ नजर आ रहा है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शख्स ने उस समय मौके पर जो हाथ में था, वही खिलाकर गिलहरी का पेट भरा है। वीडियो किसी पार्क का है। आप देख सकते हैं कि एक युवक पार्क में किसी बेंच पर बैठकर कुरकुरे खा रहा होता है।
भूख से तड़पती दिखी गिलहरी
जब युवक कुरकुरे खा रहा होता है तो उसे वहीं पर एक गिलहरी भूख से तड़पती नजर आती है। यह देखकर युवक समझ जाता है कि उसे भूख लगी है। इसके बाद वह कुरकुरे दिखाकर गिलहरी को अपनी तरफ बुलाता है। आप देख सकते हैं कि युवक के बुलाने पर गिलहरी दौड़कर उसके पास पहुंच जाती है। वह जंप करके उस बेंच पर चढ़ती है, जिस पर युवक बैठा होता है। इसके बाद युवक पैकेट में से एक कुरकुरे निकालकर गिलहरी को खिलाता है। यह देखने में बहुत ही प्यारा लगता है। देखें वीडियो-
शख्स ने गिलहरी को कुरकुरे खिलाकर जब उसकी भूख मिटाई तो वह दौड़कर अपने और दोस्तों को बुला लाती है। इसके बाद युवक उन सबकी भूख मिटाता नजर आता है। यह शानदार वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर लोग युवक के दयालुता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि गिलहरी की भावनाओं को समझकर शख्स उसकी भूख मिटाता है। दूसरी तरफ गिलहरी भी समझ जाती है कि दयालु शख्स उसका कोई नुकसान नहीं करने वाला। वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'जो दर्द के अहसास को समझता है, वही दूसरों की मदद कर सकता है।'
