वायरल न्यूज़

Naag Nagin Video: नाग-नागिन का उमड़ा प्यार, पेड़ पर किया ऐसा रोमांस देखकर खुली रह गई लोगों की आंखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 05:43 PM IST

Naag Nagin Viral Video: सोशल मीडिया पर नाग-नागिनों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी इस तरह रोमांस कर रहे थे, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

नाग-नागिन का रोमांस (तस्वीर साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाग-नागिन का मजेदार वीडियो
  • पेड़ पर अनोखे अंदाज में रोमांस कर रहे थे नाग-नागिन के जोड़े
  • नजारा देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई

Naag Nagin Romance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में नाग-नागिन ( Naag Nagin Video) का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, पेड़ पर जिस तरह नाग-नागिन (Naag Nagin Romance) ने रोमांस किया उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो (Snake Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग वीडियो (Trending Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको सांपों के भी एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पीसने तक छूट जाते हैं। वहीं, कई वीडियो रोमांचित करने वाले होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक साथ कई नाग-नागिन रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पेड़ पर कई सारे नाग-नागिन मौजूद हैं। इतना ही नहीं सब एक-दूसरे से लिपटकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह नाग-नागिन का रोमांस चल रहा है, उसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो का आनंद उठाएं।

नाग-नागिन का हाहाकारी रोमांस

नाग-नागिन का रोमांस देखकर आप भी सकते में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'maddymadhuc' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि नाग-नागिन ने तो गदर मचा दिया। कुछ का कहना है कि क्या हाहाकारी रोमांस है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article