वायरल न्यूज़

Amazing Video: कुल्हाड़ी से भी तेज धार! अपनी चोंच से लकड़ी चीर देता है यह पक्षी, नजारा देख सन्न रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 29, 2023, 06:02 PM IST

Viral Video: यह पक्षी अपनी चोंच की धार से लकड़ी के पेड़ को भी काट देता है। इस पक्षी के चोंच की धार कुल्हाड़ी से भी तेज होती है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देख आप हतप्रभ रह जाएंगे।

Image

कठफोड़वा का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • कुल्हाड़ी से भी तेज है पक्षी के चोंच की धार
  • देखते ही देखते काट देता है मोटा पेड़

Viral Video: आपने बहुत सारे अजीबोगरीब पक्षी देखे होंगे। कुछ पक्षी बहुत शांत होते हैं तो कोई बेहद खूबसूरत होता है। किसी पक्षी की उड़ने की क्षमता लोगों को हैरान करती है, तो कोई पक्षी अपने शिकार करने की कला से सबको आश्चर्यचकित कर देता है। बता दें कि दुनियाभर में पक्षियों की 9 हजार से ज्यादा प्रजाति पाई जाती है। इनमें एक पक्षी ऐसा होता है, जिसके चोंच की धार कुल्हाड़ी से भी तेज होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देख आप हतप्रभ रह जाएंगे।

लकड़ी के पेड़ को चोंच से काट देता है यह पक्षी

वीडियो में दिख रहे पक्षी की चोंच की धार देख आपकी आंखों खुली की खुली रह जाएंगी। आपको वीडियो पर पहली बार में भरोसा नहीं होगा। आप सोंच में पड़ जाएंगे कि यह पक्षी अपनी चोंच की धार से लकड़ी के पेड़ को भी काट देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि, यह पक्षी कौन है। तो बता दें कि इस पक्षी का नाम कठफोड़वा (Woodpecker) है। काले रंग का यह पक्षी अपनी चोंच की धार से पेड़ में छेदकर घोंसला बनाता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

आप वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे कि जब ज्यादातर पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए घास-फूस इस्तेमाल में लाते हैं। वहीं कठफोड़वा अपना घोसला बनाने के लिए पेड़ में ही छेदकर देता है। कठफोड़वा के चोंच की धार देख यूजर्स सच में आश्चर्य में पड़ गए हैं। कई लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि इतनी तेज धार तो कुल्हाड़ी की भी नहीं होती है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है किपेड़ की मोटी छाल को यह पक्षी मात्र अपने चोंच से काट दे रहा है। इंसान को भी कुल्हाड़ी के साथ पेड़ को काटने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article