वायरल न्यूज़

Snake Shocking Video: जोरों की लगी थी भूख, जब कुछ नहीं मिला तो अपने भाई को ही जिंदा खा गया सांप!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:56 PM IST

Snake Viral Video: वीडियो में एक सांप भूख लगने पर अपने भाई को जिंदा निगलता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई है। कई लोगों की तो वीडियो देखकर रातों की नींद उड़ गई है। आप देख सकते हैं कि वह काफी तेजी-तेजी अपने भाई को निगलता चला जाता है।

Image

भाई को खा गया सांप (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने भाई को ही जिंदा निगल गया सांप
  • सांप को लगी थी जोरों की भूख
  • वीडियो देखकर लोगों की हालत हुई खराब

Snake Viral Video: कहते हैं कि जब भूख लगती है तो कुछ भी समझ नहीं आता है। फिर जो चीज सामने दिखती है, वही खाने का मन करता है। हालांकि, क्या भूख लगने पर कोई जीव अपने भाई को खा सकता है! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सांप भूख लगने पर अपने भाई को जिंदा निगलता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई है। कई लोगों की तो वीडियो देखकर रातों की नींद उड़ गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीबोगरीब रंग का एक सांप अपने भाई को जिंदा निगल रहा है। बताया जा रहा है कि उसे जोरों की भूख लगी थी और उसे खाने के लिए कुछ मिल नहीं रहा था। इसके बाद वह अपने भाई को सामने पाकर उसे ही मुंह के बल से निगलने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह काफी तेजी-तेजी अपने भाई को निगलता चला जाता है। वह जब तक अपने भाई को पूरी तरह से खा नहीं जाता है, दम नहीं लेता है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

नहीं देखा होगा ऐसा हैरतअंगेज नजारा

सांप वैसे तो दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में से एक होते हैं, लेकिन कम ही सुनने को मिलता है कि वह कोई चीज निगल सकता है। अजगर भले ही किसी को निगल सकता है लेकिन सांप के बारे में ऐसा कम सुनने को मिलता है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। यह वीडियो लोगों को दंग कर रहा है। आप वीडियो में लाल रंग के मुंह वाला अजीबोगरीब सांप देख सकते हैं। इस वीडियो को वाइल्ड एनिमल पिक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article