वायरल न्यूज़

Video: सेना की वर्दी पहने मासूम बच्चे ने जवान को ऐसे किया सल्यूट, देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि बच्चा सेना की वर्दी में सैनिकों के पास पहुंचता है। इसके बाद वह बहुत ही शानदार तरीके से सेना के जवानों को सैल्यूट मारता है।​​ बच्चे का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे तेजी से देखा और शेयर किया जाने लगा। बच्चा जिस अंदाज में देश के सैनिकों को सैल्यूट मारता है, वह बहुत ही प्यारा है।

Image

छोटे से जवान का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो शेयर किया जाता है, जो यूजर्स के दिल जीत लेता है। एक दिन पहले ही भारत ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इस मौके पर देश के जवानों ने कर्तव्य पथ पर शानदार परेड निकालकर पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया। इसी क्रम में सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देश के सैनिकों के साथ एक नन्हा बच्चा भी दिखाई दे रहा है। अनोखी बात यह है कि इस वीडियो में शामिल बच्चा सेना की वर्दी पहने दिखाई दे रहा है।

वीडियो ने जीत लिया यूजर्स का दिल

वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा सेना की वर्दी में सैनिकों के पास पहुंचता है। इसके बाद वह बहुत ही शानदार तरीके से सेना के जवानों को सैल्यूट मारता है। बच्चे का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे तेजी से देखा और शेयर किया जाने लगा। बच्चा जिस अंदाज में देश के सैनिकों को सैल्यूट मारता है, वह बहुत ही प्यारा है। आप वीडियो में देखेंगे कि बच्चे ने किसी सैनिक की तरह ही सेना के जवानों को सैल्यूट मारा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बच्चा सेना के जवानों की तरह ही कदमताल करता हुआ सेना के जवानों के पास पहुंचता है। इस दौरान उसके चेहरे की मासूमियत तो प्यारी लगती ही है। वहीं दूसरी तरफ सैनिकों की तरह उसका अंदाज लोगों को मन मोह लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले सेना के जवान ही बच्चे को सैल्यूट मारते हैं। वहीं इसके जवाब में बच्चा उनको सैल्यूट मारता नजर आता है। इसके बाद सेना के जवान बच्चे से हाथ मिलाते हैं। इसके जवाब में बच्चा भी सेना के जवान से हाथ मिलाकर अपनी खुशी जाहिर करता है। इस दिल छूने वाले वीडियो को टाइम्स नाउ नवभारत के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो एक दिन पुराना है, जिसे अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर भी कर दिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article