Shraddha Kapoor Duplicate Girl IPL: आईपीएल मैच का आनंद उठा रही एक लड़की इन दिनों खूब चर्चा में है। मैच के दौरान जब अचानक से जब उसकी ओर कैमरा जाता है तो लोग पहले उसे ही श्रद्धा कपूर समझ लेते हैं, बाद में उनको अपनी गलती का एहसास होता है। श्रद्धा कपूर की हमशक्ल बताई जाने वाली लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने विभिन्न पोस्ट में श्रद्धा कपूर की बहन को भी टैग किया, जिससे ये अटकलें तेज हो गईं। हालांकि इस फोटो पर खुद श्रद्धा कपूर ने भी रिएक्ट किया। हमशक्ल बताई जाने वाली लड़की को देख खुद एक्ट्रेस भी चौंक गईं।
श्रद्धा कपूर ने फोटो पर किया रिएक्ट
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़े मुकाबले के दौरान, सभी की निगाहें लड़की के आकर्षक चेहरे पर टिक गईं। इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि, ये श्रद्धा कपूर की बहन या खुद श्रद्धा कपूर ही हैं। वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्रद्धा कपूर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन के साथ साझा किया। उन्होंने हंसते हुए इमोजी के साथ कहा कि, "अरे, ये तो मैं हूं!" श्रद्धा की पोस्ट ने तुरंत फैन्स का ध्यान आकर्षित किया। बाद में सभी को पता कि, वायरल हो रही फोटो श्रद्धा कपूर की नहीं उनके जैसी दिखने वाली किसी लड़की की है।

वायरल फोटो पर श्रद्धा कपूर ने किया रिएक्ट।
स्त्री 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बता दें कि, बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आने वाली हैं। इस बार वे राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा के साथ दिखेंगी। स्त्री फ्रेंचाइजी में एक्ट्रेस को दोबारा देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अफवाहें यह भी बताती हैं कि फिल्म में तमन्ना भाटिया का कैमियो होगा। वहीं फिल्म के इस साल 30 अगस्त को रिलीज होने की बात भी कही जा रही है, हालांकि अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
