वायरल न्यूज़

Video: स्ट्रीट डॉग्स के लिए दुकानदार ने खोले अपने दिल और दुकान के दरवाजे, भीषण गर्मी में शॉप बना बेजुबानों का 'स्वर्ग'

सोशल मीडिया पर इस वक्त दिल को छू लेने एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुकानदार ने गली के कुत्तों के लिए अपने दिल और दुकान दोनों के दरवाजे खोल डाले।

Image

दुकान में आराम करते कुत्ते (X/@therapeuticvids)

भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी जीना मुश्किल हो गया है। खासकर सड़क पर रहने वाले कुत्ते (Street Dogs) इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उनके पास रहने के लिए न तो ठंडी जगह होती है और ना ही पानी की कोई व्यवस्था। ऐसे समय में एक दुकानदार ने अपने नेक काम से इंसानियत की बहुत ही खूबसूरत मिसाल पेश की।

ये भी पढ़ें:

दुकान के अंदर आराम करते दिखे स्ट्रीट डॉग्स

दरअसल, दुकानदार ने उन स्ट्रीट डॉग्स के लिए अपनी दुकान के दोनों दरवाजे खोल दिए, जो बाहर गर्मी में सड़कों पर भटक रहे थे। दुकानदार उन कुत्तों को अपनी दुकान के अंदर आने दिया। दुकानदार के इस नेक काम का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारे स्ट्रीट डॉग्स दुकान के अंदर आराम से लेटे और बैठे हुए हैं। उनमें कोई सो रहा है, तो कोई शांत बैठा है। वे इस दुकान में खुद को बिल्कुल सुरक्षित और सुकून में महसूस कर रहे हैं। उन्हें इतनी बेफिक्री से बैठा देख ऐसा लग रहा है जैसे यह जगह उनका अपना घर हो।

लोगों ने दुकानदार के इस नेक काम को खूब सराहा

दुकानदार के इस छोटे से काम ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @therapeuticvids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 1 लाख लोगों ने देखा और 6400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोग उस दुकानदार की खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, “इंसानियत अभी भी जिंदा है” तो कई लोगों ने कहा, “दुनिया ऐसे ही छोटे-छोटे अच्छे कामों से बेहतर बनती है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article