वायरल न्यूज़

पहली बार देखा ऐसा समधी मिलन, Video देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट

हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में आप भी इस मजेदार वीडियो को देखिए हंसी की दुनिया में खो जाइए।

Image

एक दूसरे से मिलते समधी (X/@ChapraZila)

सोशल मीडिया पर कई वीडियो (Video) ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें एक बार देख लो तो उसे शेयर किए बिना मन नहीं मानता। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो एक शादी समारोह का है। जिसमें दो समधियों के मिलन को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

ये भी पढ़ें:

समधियों को गले लगता देख हंसते-हंसते लोटपोट हो गए लोग

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। वहीं, उनके पिता जी स्टेज पर खड़े होकर एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं। मगर उनके गले मिलने के इस अंदाज को देख लोगों की हंसी छूट गई। स्टेज पर खड़े दोनों लोग एक दूसरे को ऐसे गले लगा रहे थे जैसे वे कई जन्मों से बिछड़े हों और आज उनका मिलन हुआ है। इन समधियों के इस रिश्ते को देख आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि भला समधियों में इतना कौन सा प्रेम-भाव आ गया जो एक दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए ऐसे चूमते हैं जैसे दो बिछड़े प्रेमी सालों बाद मिल रहे हों। आपने शादियों में कई लोगों के एक दूसरे से गले लगते दोखा होगा मगर इन समधियों के गले लगने के अंदाज ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल ही कर दिया।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों का कहना है कि लगता है कि एक समधी ने दूसरे वाले को कुछ ज्यादा ही दहेज दे दिया है। दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ये लोग इस तरह से गले मिल रहे हैं तो क्यों ना इनकी भी एक-दूसरे से शादी करा दी जाए।" तीसरे ने लिखा कि दोनों ने शराब पी है और नशे की हालत में दोनों झूम और एक-दूसरे को चूम रहे हैं। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर दोनों समधियों के खूब चटकारे लिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article