Shocking Video: कुछ ऐसी ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। सोचकर ही हैरानी होती है कि अगर किसी के पेट में सांप घुस जाए तो क्या होगा? कई बार सोते समय इंसानों के नाक, कान या मुंह में छोटे कीड़े घुस जाते हैं। छोटे कीड़ों के घुसने से ही इंसान की हालत खराब हो जाती है, लेकिन एक महिला के मुंह में सीधे सांप घुस गया। आप सोच रहे हैं कि वह कोई छोटा-मोटा सांप होगा। जी नहीं, पूरे 4 फीट लंबा सांप महिला के मुंह में घुस गया। जो सीधे पेट में पहुंच गया।
वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा
इसके बाद महिला की जो हालत हुई, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट में सांप घुसने के बाद महिला को सीधे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला के मुंह से किसी तरह सांप निकाला। हालांकि, सांप निकालने में डॉक्टरों की भी हालत खराब हो गई। यह घटना बहुत ही ज्यादा हैरान कर देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला बहुत ही ज्यादा गहरी नींद में सोई हुई थी, तभी उसके मुंह में 4 फीट लंबा सांप घुस गया। देखेंं वीडियो-
यह सांप इतना भयावह था कि महिला के मुंह से निकालने के बाद डॉक्टर भी काफी डर गई। आप देख सकते हैं कि बेहोश पड़ी महिला के मुंह से डॉक्टर एक लाइट वाली स्टिक के सहारे सांप निकालती है। जैसे-जैसे डॉक्टर महिला के मुंह से सांप को बाहर निकालती है, वैसे ही डर के मारे वह पीछे हट जाती है। वीडियो को @FascinateFlix नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'जब महिला सो रही थी, तब उसके मुंह में चार फीट का सांप घुस गया, जिसे डॉक्टर ने बाहर निकाला।'
