Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाएगा, जो लोगों ंके होश उड़ाने के लिए काफी होता है। आजकल के युवाओं पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत सवार है। इस चक्कर में वह कभी भी कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई युवा तो इस चक्कर में अपनी जान भी जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वायरल वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन की गेट पर लटका नजर आएगा। आप देख सकते हैं कि यह युवक जिस ट्रेन की गेट से लटका है, वह काफी स्पीड में चल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी फुल स्पीड ट्रेन से कुछ देर में युवक उतरने वाला है। इस दौरान वह ट्रेन के रुकने या उसके धीमने होने का भी इंतजार नहीं करता है। अगले ही पल आपको जो नजारा दिखने वाला है, उसे देखकर एक बार के लिए आपके भी पसीने छूट जाएंगे। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि युवक एक बार अंदर की तरफ और एक बार बाहर की तरफ झटता देते हुए फुल स्पीड में चल रही ट्रेन से कूद जाता है। गनीमत यह रही कि चलती ट्रेन से कूदने के बाद भी युवक ट्रेन की चपेट में नहीं आता है। आप देख सकते हैं कि वह ट्रेन से गिरता भी नहीं है और बड़ी आसानी से जमीन पर आ जाता है। वायरल वीडियो को flashfailtv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
