वायरल न्यूज़

VIDEO: पेड़ पर शिकार के लिए तेंदुआ और शेर ने मचाया गदर, लड़ते-लड़ते दोनों की बज गई बैंड

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 17, 2023, 12:27 PM IST

Lion Leopard Viral Video: शिकार के लिए तेंदुआ और शेर पेड़ के ऊपर खतरनाक अंदाज में भिड़ गए। लड़ते-लड़ते दोनों जिस तरह पेड़ से नीचे गिर उसे देखकर यूजर्स भौचक्के रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

तेंदुआ और शेर के बीच खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेंदुआ और शेर के बीच खतरनाक लड़ाई
  • शिकार के लिए पेड़ पर भिड़े तेंदुआ और शेर
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Leopard Lion Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Lion Leopard Viral Video) लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक तेंदुआ और शेर का चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, शिकार के लिए दोनों ने पेड़ पर ऐसा गदर मचाया और दोनों का जो अंजाम हुआ वो काफी खतरनाक था।

ये तो हम सब जानते हैं शेर और तेंदुआ दोनों अपने शिकार पर बुरी तरह टूट पड़ता है। इतना ही नहीं दोनों काफी तेजी में शिकार को चट कर जाता है। लेकिन, जरा सोचिए ये दोनों जब एक ही शिकार पर टूट पड़े तो क्या अंजाम होगा? जाहिर सी बात है नजारा बेहद खौफनाक होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह पेड़ के ऊपर एक ही शिकार पर तेंदुआ और शेर टूट पड़े हैं। शिकार के लिए दोनों आपस में खतरनाक तरीके से भिड़ गए। दोनों की लड़ाई में पेड़ की डाली टूट गई और दोनों धड़ाम से नीचे गिर पड़े। नीचे गिरते ही तेंदुआ मौके से फरार हो जाता है और शेर उसे देखता ही रह जाता है। तो पहले आप भी देखें ये खतरनाक वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो (Trending Video) देखकर जरूर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ranthamboresome' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काफी खतरनाक नजारा है भाई'। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर मजा आ गया। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर शिकार किसे मिला?

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article